भू-विवाद में किसान पर जानलेवा हमला, नौ नामजद पर केस

Feb 28, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - थाना बबराला क्षेत्र के गांव शाहजहाँबाद निवासी एक किसान पर भूमि विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ न

भू-विवाद में किसान पर जानलेवा हमला, नौ नामजद पर केस

थाना बबराला क्षेत्र के गांव शाहजहाँबाद निवासी एक किसान पर भूमि विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित घनश्याम सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे अपने गांव शाहजहाँबाद से बबराला जा रहा था। जैसे ही वह भगतानगला रोड पर पहुंचा, तभी विजेंद्र पुत्र सोनपाल निवासी भगतानगला के साथ बैठे रिंकू उर्फ रवेंद्र, दिनेश पुत्र प्रेमपाल, मणीकांत, सोनू, हीरालाल पुत्र चोखे, मानसिंह पुत्र दरियाव, तुलाराम व छोटे पुत्र रामप्रसाद सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल में लाठी मारकर उसे गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर गांव भगतानगला के रामप्रकाश पुत्र रेवती, नरेश पुत्र चंद्र, चंद्रपाल, विनीत पुत्र मदारी व योगेश पुत्र पप्पू मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घनश्याम सिंह ने बताया कि उसका फूलवती पत्नी प्रेमपाल और सोमवती पत्नी चोखे से जमीन संबंधी विवाद न्यायालय गुन्नौर में विचाराधीन है। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपियों ने सोनालीका 730 और महिंद्रा 785 ट्रैक्टर से उसकी फसल पलट दी थी। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में भी किसी संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पीड़ित के अनुसार, 15 फरवरी को भी विजेंद्र ने उसके खिलाफ गंभीर घटना की कोशिश की थी। थानाध्यक्ष बबराला सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।