कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
Sambhal News - ठंड के मौसम में सुधार के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्राओं ने लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और खो-खो में भाग लिया। कीर्ति, प्रीति, रानी और खो-खो टीम ने पहले स्थान प्राप्त किए। शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

ठंड के मौसम में सुधार होने के उपरांत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं विद्यालय की पीटीआई कमलेश कुमारी के निर्देशन में कराई गईं, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक एवं खो-खो जैसे खेलों का आयोजन किया गया। लंबी कूद प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीमा द्वितीय और कश्मीरा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में रानी प्रथम, मंजू द्वितीय और दुर्गा तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं खो-खो प्रतियोगिता में बालिकाओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




