Sambhal News: मुल्ला अफरोज के खिलाफ हत्याओं के मामले में सुनवाई आज

हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News: संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज के खिलाफ चार हत्या समेत गंभीर मुकदमे चालू हैं। आज जिला अदालत में इन मामलों की सुनवाई होगी, जहां अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष दोनों की दलीलें पेश की जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद मामले की प्रगति पर असर नहीं पड़ा है।

Sambhal News: मुल्ला अफरोज के खिलाफ हत्याओं के मामले में सुनवाई आज

Sambhal News: संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को हत्या समेत गंभीर मामलों में अभी राहत नहीं मिली है। उसके खिलाफ दर्ज चार हत्या समेत कुल चार गंभीर मुकदमों की न्यायिक कार्रवाई जारी है। इन मामलों में जिला अदालत में आज अहम सुनवाई होगी। अदालत में अभियोजन पक्ष आरोपों और जांच से जुड़े तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं बचाव पक्ष की ओर से भी अपनी दलीलें रखी जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट से एनएसए की कार्रवाई में राहत मिलने के बावजूद मूल आपराधिक मुकदमों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ा है। अफरोज के खिलाफ संभल हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत से जुड़े मामले भी दर्ज हैं।

इन मामलों में अदालत की कार्यवाही आगे जारी रहेगी। फिलहाल सभी मामलों में अंतिम फैसला आना बाकी है। अभी तक जिला न्यायाधीश के यहां पर चार पत्रावली चल रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने दी और बताया कि उसके खिलाफ जो आरोप आए है उनको मजबूती के साथ पेश किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: मुल्ला अफरोज के खिलाफ हत्याओं के मामले में सुनवाई आज