एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, महिला ने दिए तीन बच्चों को दिया जन्म

Apr 07, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - संभल,संवाददाता। जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. निधि सक्सेना ने जांच के दौरान पाया कि महिला के गर्भ में तीन

एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, महिला ने दिए तीन बच्चों को दिया जन्म

शहर के सुशील सक्सेना अस्पताल में सोमवार का दिन खुशियों से भर गया, जब आलम सराय निवासी चंचल पत्नी हरवंश ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. निधि सक्सेना ने जांच के दौरान पाया कि महिला के गर्भ में तीन शिशु हैं। यह जानकारी मिलते ही परिजनों को ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिस पर सभी सहमत हो गए। सफल ऑपरेशन के बाद चंचल ने पहले बेटी, फिर बेटे और अंत में एक और बेटी को जन्म दिया। तीनों नवजात स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती हैं।

एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं अस्पताल स्टाफ के लिए भी यह पल खास बन गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।