Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsJaved Habib Fraud Case Advocate Assures Investors of Fund Recovery
जावेद हबीब के अधिवक्ता ने निवेशकों से जुटाए दस्तावेज

जावेद हबीब के अधिवक्ता ने निवेशकों से जुटाए दस्तावेज

संक्षेप:

Sambhal News - संभल में जावेद हबीब ठगी मामले में वकील ने निवेशकों से दस्तावेज लिए और भरोसा दिलाया कि उनकी रकम वापस की जाएगी। 2023 में आयोजित सेमिनार में करोड़ों रुपये ठगे गए थे। अब तक चार लोगों को पैसे लौटाए गए हैं, और बाकी निवेशकों को जल्द ही उनकी रकम मिलने की उम्मीद है।

Nov 04, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संभल। संभल के चर्चित जावेद हबीब ठगी मामले में सोमवार को अधिवक्ता ने संभल पहुंचकर कंपनी में निवेश करने वाले लोगों से दस्तावेज लिए और उन्हें भरोसा दिया कि निवेशकों को उनकी रकम वापस दी जाएगी। हालांकि हबीब के वकील रायसत्ती थाने नहीं पहुंचे। यह मामला वर्ष 2023 का है, जब शहर के एक पैलेस में आयोजित सेमिनार में सैकड़ों लोगों को कई गुना मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया गया था। वादे के मुताबिक रकम वापस न मिलने पर निवेशकों ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर रायसत्ती थाने में 33 मुकदमे दर्ज किए गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जावेद हबीब की ओर से पहले मोहम्मद हिलाल को दो लाख रुपये लौटाए गए थे। फिर अलबीना, अमान समेत तीन और पीड़ितों को भी उनकी ठगी की रकम वापस कर दी गई। सोमवार को हबीब के अधिवक्ता संभल पहुंचे और जिन लोगों ने कंपनी में निवेश किया था, उनसे दस्तावेज लेकर रकम लौटाने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि अभी केवल चार लोगों को रुपये लौटाए गए हैं, सोमवार को हबीब के वकील संभल पहुंचे, जिन लोगों ने रुपये निवेश किए थे। क्रॉस चेक करने के लिए उनसे रिकॉर्ड लिया गया। उम्मीद है जल्द लोगों को उनके रुपये वापस मिलेंगे।