ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलजनता कर्फ्यू : संभल में सड़कों पर सन्नाटा, घरों से बाहर नहीं निकले लोग

जनता कर्फ्यू : संभल में सड़कों पर सन्नाटा, घरों से बाहर नहीं निकले लोग

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में जनता कर्फ्यू का आह्वान किया तो लोगों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया। संभल में रविवार सुबह से ही लोग घरों में कैद रहे। प्रमुख...

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में जनता कर्फ्यू का आह्वान किया तो लोगों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया। संभल में रविवार सुबह से ही लोग घरों में कैद रहे। प्रमुख...
1/ 2देश और दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में जनता कर्फ्यू का आह्वान किया तो लोगों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया। संभल में रविवार सुबह से ही लोग घरों में कैद रहे। प्रमुख...
देश और दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में जनता कर्फ्यू का आह्वान किया तो लोगों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया। संभल में रविवार सुबह से ही लोग घरों में कैद रहे। प्रमुख...
2/ 2देश और दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में जनता कर्फ्यू का आह्वान किया तो लोगों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया। संभल में रविवार सुबह से ही लोग घरों में कैद रहे। प्रमुख...
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 22 Mar 2020 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में जनता कर्फ्यू का आह्वान किया तो लोगों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया। संभल में रविवार सुबह से ही लोग घरों में कैद रहे। प्रमुख मार्गों, चौराहों, मुहल्लों और गलियों में सन्नाटे का माहौल नजर आया तो जिला अस्पताल से लेकर रोडवेज बस अड्डा भी सूना पड़ा रहा। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़कों पर निकलकर हालात का जायजा लिया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच संभल में रविवार को जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। शनिवार रात को ही मन बनाकर सोए लोग सुबह उठे तो घरों से बाहर निकलने के बजाय अंदर ही रहना ठीक समझा। सुबह सात बजे से ही जनता कर्फ्यू का पालन होता दिखाई दिया। जिन गलियों में दुकानें खुल जाया करती थीं, उनके शटर गिरने के साथ ताले लटके दिखाई दिए। समय बीता लेकिन लोग घरों से बाहर नहीं निकले। हालात यह रहे कि सुबह साढ़े नौ बजे शहर में शंकर कालेज चौराहा, चन्दौसी चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, बाजार, सर्राफा बाजार, तहसील रोड, आर्य समाज रोड, नखासा, चौधरी सराय चौराहा, जिला अस्पताल समेत तमाम स्थानों पर सिर्फ सन्नाटा ही नजर आया। यही हाल संभल से मुरादाबाद मार्ग, चन्दौसी मार्ग, जोया मार्ग, हसनपुर मार्ग, आदमपुर मार्ग, हसनपुर मार्ग का दिखा। इस बीच एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ सिद्धार्थ, तहसीलदार करम सिंह चौहान आदि अधिकारी शहर का भ्रमण करते रहे। चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे जबकि वाहनों के जरिये एनाउंसमेंट भी कराया जाता रहा। संभल के अलावा बहजोई, बबराला, गुन्नौर, रजपुरा, गवां, असमोली और सौंधन क्षेत्र में भी जिन स्थानों पर सुबह दस बजे तक बड़ी तादाद में लोग निकलते थे, वहां सन्नाटा पसरा रहा। एक भी दुकान नहीं खुली नजर आई। इस हालात को देखकर लगा कि जनता कर्फ्यू शतप्रतिशत सफल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें