जामा मस्जिद की पुताई और सजावट के लिए एएसआई को पत्र, कमेटी ने रमजान से पहले अनुमति मांगी

Feb 19, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने एएसआई से रंगाई-पुताई और सजावट की अनुमति मांगी है। पिछले वर्ष की पुताई बारिश और धूल से खराब हो गई है, इसलिए रमजान से पहले मरम्मत आवश्यक है। कमेटी ने साफ-सफाई और हल्की पुताई की अनुमति मांगी है। एएसआई के निर्देशों के अनुसार ही कार्य कराया जाएगा।

जामा मस्जिद की पुताई और सजावट के लिए एएसआई को पत्र, कमेटी ने रमजान से पहले अनुमति मांगी

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद् को पत्र भेजकर मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट की अनुमति मांगी है। कमेटी का कहना है कि पिछले वर्ष हुई पुताई धूल और बारिश के कारण खराब हो गई है, ऐसे में रमजान माह से पहले मस्जिद की मरम्मत और सौंदर्यीकरण आवश्यक है। कमेटी सदर जफर अली ने बताया कि मस्जिद ऐतिहासिक धरोहर होने के कारण किसी भी कार्य के लिए एएसआई की अनुमति जरूरी है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले वर्ष भी पुताई की मांग की गई थी, लेकिन अनुमति न मिलने पर मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा था।

न्यायालय के आदेश पर सीमित कार्य कराया गया था। सदर का कहना है कि इस बार केवल नियमित रखरखाव, साफ-सफाई और हल्की पुताई की अनुमति मांगी गई है, ताकि रमजान में आने वाले अकीदतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने प्रशासन से भी सहयोग की अपील की है। गौरतलब है कि पूर्व में पुताई के रंग को लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी थी। फिलहाल कमेटी ने स्पष्ट किया है कि एएसआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कार्य कराया जाएगा। अब एएसआई के निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हैं। यदि अनुमति मिलती है तो रमजान से पहले मस्जिद में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।