तेज धमाके के साथ फटी बैटरी दुकानदार घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News - कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन में शुक्रवार को दुकान पर इनवर्टर चालू करते समय बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। इस घटना में दुकान संचालक पिंटू घायल हो गया। पिंटू शाम को अपनी दुकान पर इनवर्टर चालू करने के लिए बटन दबा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन में शुक्रवार शाम दुकान पर इनवर्टर चालू करते समय इनवर्टर की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिसमें दुकान से संचालक घायल हो गया। सौंधन गांव निवासी पिंटू पुत्र रतनलाल कुमार शाम को सरकारी मार्केट में अपनी दुकान पर इनवर्टर चालू करने के लिए बटन दबा रहा था। जैसे इनवर्टर ऑन किया तो उसकी बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिसमें पास खड़ा दुकान संचालक पिंटू घायल हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


