सोशल मीडिया पर समय नहीं, इंग्लिश सीखने पर दें ध्यान

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को अभिषेक द्वारा हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में 'इंग्लिश सीखो-आगे बढ़ो' विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। छात्राओं को अंग्रेजी के महत्व और करियर में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सोशल मीडिया से ध्यान हटाकर शैक्षणिक सामग्री पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

सोशल मीडिया पर समय नहीं, इंग्लिश सीखने पर दें ध्यान

क्षेत्र के प्रसिद्ध इंग्लिश ट्रेनर अभिषेक द्वारा शुक्रवार को हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में “इंग्लिश सीखो-आगे बढ़ो” विषय पर प्रेरणात्मक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को अंग्रेजी भाषा के महत्व और करियर में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान अभिषेक सर ने छात्राओं से कहा कि वह फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय बर्बाद करने के बजाय किताबों और शैक्षिक कंटेंट पर ध्यान दें। उन्होंने छात्राओं को “फटाफट इंग्लिश विद अभिषेक सर” के माध्यम से इंग्लिश सीखने के लिए भी प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि उनके संस्थान द्वारा देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को अंग्रेजी सिखाई जा चुकी है, जिससे अनेक छात्र-छात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर करियर बनाने में सफल हुए हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक पुत्र तरुण यादव, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, वीरेश आर्य, सुखदेव, नरेश यादव, चरण सिंह यादव, पिंकी गोयल, गजाला, नीलम गुप्ता, राम रतन, कृष्ण वर्मा, नरेंद्र यादव, रजनी यादव सहित विद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।