सीडीओ के निरीक्षण में खुली मॉडल विद्यालय निर्माण की पोल, कई जगह मिलीं खामियां

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

25 करोड़ की परियोजना में घटिया निर्माण पर जताई नाराजगी, यूपी सिडको को जल्द

सीडीओ के निरीक्षण में खुली मॉडल विद्यालय निर्माण की पोल, कई जगह मिलीं खामियां

विकासखंड के गांव आनंदपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया, जहां कई स्थानों पर मानकों के विपरीत कार्य होता मिला। खामियां मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको मुरादाबाद को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं विभाग की ओर से पूरी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में पीली ईंटों का उपयोग पाया गया, जबकि कई हिस्सों में प्लास्टर की फिनिशिंग भी संतोषजनक नहीं थी।

एकेडमिक ब्लॉक की पहली मंजिल की ढाल तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। प्रधानाध्यापक आवास में आरसीसी ग्रूव नहीं बनाए गए थे। छात्रावास के ब्रिक कोवा में दरारें दिखाई दीं और छज्जों में टपक की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। इसके अलावा विद्युत सब स्टेशन कक्ष के लिए लाई गई ईंटों की गुणवत्ता भी कमजोर पाई गई। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए और निर्माण कार्य गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता किए बिना निर्धारित समय में पूरा कराया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।