Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsInspection of Electricity Bill Relief Camp by Managing Director in Sambhal Division
प्रबंध निदेशक ने कैंप का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से किया संवाद

प्रबंध निदेशक ने कैंप का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से किया संवाद

संक्षेप:

Sambhal News - संभल डिवीजन के तहसील उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना-2025-26 के तहत कैम्प का निरीक्षण प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत कर योजना के लाभ और समस्याओं की जानकारी ली। उपभोक्ता नूर रज़ा चौधरी ने लाभ मिलने की बात कही। प्रबंध निदेशक ने अधिक से अधिक लोगों से कैम्पों में पहुंचने की अपील की।

Dec 08, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संभल डिवीजन के तहसील उपकेंद्र क्षेत्र में संचालित बिजली बिल राहत योजना-2025-26 के तहत लगाए गए कैम्प का शनिवार को प्रबंध निदेशक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैम्प में मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर योजना के लाभ एवं उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उसके बाद में अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड-संभल के कार्यालय का निरीक्षण कर। कार्य प्रणाली एवं उपभोक्ता सेवा की समीक्षा की। बिजली बिल राहत योजना के तहत विभाग द्वारा कैंप लगाए जा रहे हैं। शनिवार को प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता कैंपों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के मोहल्ला बेगम सराय में कैंप का निरीक्षण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैंप उपभोक्ता नूर रज़ा चौधरी मोहल्ला बेगम सराय ने बताया कि उन्हें योजना के अंतर्गत पूरा लाभ प्राप्त हुआ है। इस पर प्रबंध निदेशक ने उन्हें पुष्प देकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों पर पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि समय से बिल जमा करने और आर्थिक राहत देने की दिशा में यह कैंप उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए कैंपों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। जिससे पात्र उपभोक्ता आसानी से पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के बाद प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड संभल के कार्यालय का भी निरीक्षण किया और उपभोक्ता सेवाओं व कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधीक्षण अभियंता विकास भटनागर ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है तथा राजस्व वसूली कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया, अधिशासी अभियंता नवीन गौतम, सहायक अभियंता जेपी वार्ष्णेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।