Sambhal News: इनर व्हील क्लब सिटी स्टार का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: इनर व्हील क्लब सिटी स्टार का अधिष्ठापन समारोह रामस्वरूप रोड स्थित जैन पैलेस में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहा राय को सम्मानित किया गया। चारु अग्रवाल को अध्यक्ष और सोनिया बिंदल को सचिव नियुक्त किया गया। सदस्यों ने समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कई सदस्य उपस्थित थे।

Sambhal News: इनर व्हील क्लब सिटी स्टार का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

Sambhal News: इनर व्हील क्लब सिटी स्टार का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को रामस्वरूप रोड स्थित जैन पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब पदाधिकारियों ने गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया। समारोह में मुख्य अतिथि नेहा राय को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चारु अग्रवाल को अध्यक्ष और सोनिया बिंदल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने क्लब की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की। सदस्यों ने समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्वेता, स्वाति अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, दीप्ति, शिखा, रुचि, कल्पना, शैली सक्सेना, नीलम चौधरी सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।