कीटनाशक दवा विक्रेता अब नहीं बेच पाएंगे येलो फास्फोरस

Mar 01, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - भारत सरकार ने कीट नाशक दवाओं की दुकानों पर येलो फास्फोरस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि यदि निरीक्षण में अपंजीकृत येलो फास्फोरस पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 कीटनाशक दवा विक्रेता अब नहीं बेच पाएंगे येलो फास्फोरस

भारत सरकार कीट नाशक दवाओं की दुकान पर येलो फास्फोरस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद की कीटनाशक दवा की दुकानों पर अब येलो फास्फोरस नहीं बेचा जाएगा। इस बारे में सभी कीटनाशक दवा विक्रेताओं को भी अवगत करा दिया गया है। यदि निरीक्षण के समय अपंजीकृत येलो फास्फोरस की बिक्री करते पाये जाते हैं तो कीटनाशी अधिनियम एवं कीटनाशी नियमावली की सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।