Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsIllegal Mining Crackdown Officials Seize Dumpers Police Officers Suspended for Negligence
बालू लदा डंपर छोड़ने पर एसपी ने दो सिपाहियों को किया निलंबित

बालू लदा डंपर छोड़ने पर एसपी ने दो सिपाहियों को किया निलंबित

संक्षेप:

Sambhal News - संभल के असमोली थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी ने दो मिट्टी लदे डंपर पकड़े। एक बालू लदा डंपर पुलिसकर्मियों को सौंपा गया, लेकिन वे उसे मौके पर छोड़कर चले गए। मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची और एसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Nov 14, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संभल। असमोली थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर गुरुवार को खनन अधिकारी ने राजस्व राजस्व विभाग की टीम के साथ मिट्टी लदे दो डंपरों को पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया। वहीं अहरौला माफी गांव के पास से बालू लदे डंपर को भी पकड़ा। खनन अधिकारी ने बालू लदा डंपर मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया लेकिन पुलिसकर्मियों ने डंपर को मौके से ही छोड़ दिया। मामला अफसरों तक पहुंचा, तो डंपर की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने देर शाम डंपर व उसके मालिक की पहचान कर ली, वहीं दूसरी तरफ एसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खनन अधिकारी शिवम कुमार ने अवैध खनन की सूचना पर गुरुवार सुबह को नायब तहसीलदार के साथ असमोली क्षेत्र में छापेमारी कर दो डंपर पकड़े। दोनों डंपरों को थाने पर खड़ा करा दिया। उसके बाद खनन अधिकारी ने मंसूरपुर माफी चौकी क्षेत्र के अहरौला माफी गांव के पास बालू लदे डंपर को पकड़ लिया और थाना पुलिस को अपनी सुपुर्दगी में लेने के लिए सूचना दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मंसूरपुर माफी चौकी पर तैनात सिपाही राणा और कपिल कुमार को मौके पर भेजा। खनन अधिकारी ने डंपर पुलिसकर्मियों की सुपुर्दगी में दे दिया लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने सांठगांठ कर डंपर को मौके पर ही छोड़ दिया और थाने पर सूचना दे दी कि चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस डंपर को तलाश करने में जुट गई, लेकिन मामला अफसरों तक पहुंचा तो पूरा मामला खुल गया। यह डंपर रामपुर की ओर से आ रहा था। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सिपाही राणा व कपिल कुमार को लापरवाही करने पर निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेने का आरोपी चौकी प्रभारी भी निलंबित रजपुरा थाने की हरिबाबा बांध चौकी पर तैनात दरोगा राकेश सिंह को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। जमीन खरीद धोखाधड़ी मामले में मुकदमा से नाम निकलवाने, जेल जाने से बचाने और कच्ची जमानत के नाम पर दरोगा राकेश सिंह ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण अवतार के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दरोगा को 20 हजार की रिश्वत के साथ चौकी में ही रंगेहाथों पकड़ा था। एसपी ने बताया कि दरोगा राकेश सिंह को भी निलंबित कर दिया है।