Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsIllegal Maternity Center Raided Operator Arrested for Fraud and Medical Violations
जुनावई में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहा अस्पताल सील, संचालक पर केस

जुनावई में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहा अस्पताल सील, संचालक पर केस

संक्षेप:

Sambhal News - कस्बे में अवैध रैनू जच्चा-बच्चा केन्द्र पर प्रशासन और पुलिस ने छापेमारी की। अस्पताल को सील कर दिया गया और संचालक अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी तथा चिकित्सा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।...

Sep 17, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

कस्बे में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे रैनू जच्चा-बच्चा केन्द्र पर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। साथ ही अस्पताल संचालक अनिल कुमार के खिलाफ बुधवार को धोखाधड़ी और मेडिकल एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह और बबराला थाना प्रभारी रोशन सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। जब टीम ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इस पर अस्पताल से भारी मात्रा में दवाओं का जखीरा और उपकरण जब्त कर सील कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल क्वैक्श अधिकारी डॉ. विरास यादव ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस ने संचालक अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।