मंत्रोच्चारण के साथ की गई मूर्ति स्थापना और महाआरती
चन्दौसी के कैथल गेट स्थित श्री देवी गंगा मंदिर में उज्जैन के महाराज राजाधिराज चंद्रमौली सरकार की मूर्ति स्थापना के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित...

चन्दौसी के कैथल गेट स्थित श्री देवी गंगा मंदिर में उज्जैन के महाराज राजाधिराज चंद्रमौली सरकार की मूर्ति स्थापना के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम मंदिर के महंत पंडित मनोज शर्मा एवं प्रवेश शर्मा द्वारा वेद मंत्रों के साथ षोडशोपचार पूजन किया गया।
उसके बाद पंडित भूदेव शंखधार ने प्रवचन देते हुए कहा कि उज्जैन में भगवान भोलेनाथ निराकार रूप में महाकाल स्वरूप एवं साकार रूप चंद्रमौली सरकार स्वरूप में विराजमान रहते हैं। चंद्रमौली सरकार की पूजा से भगवान शिव की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। चंद्रमौली सरकार सदैव अपने भक्तों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। महिला श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर भजन-कीर्तन कर मंदिर के वातावरण को शिव भक्ति में सराबोर कर दिया। कीर्तन में सभी भक्त शिवमय होकर झूमने लगे। कीर्तन के बाद पंडित मनोज शर्मा एवं प्रवेश शर्मा ने चंद्रमौली सरकार की 108 दीपों से महाआरती उतारी। उसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में राधा रानी, साधना, रुचि, सुधा, नंदिनी, मुस्कान, नैंसी, राधिका, हिमानी, विरमा, पुष्पा, साक्षी, सीता, प्रीति, चमन, विमला, कमला, कुसुमलता, गंगा आदि का सहयोग रहा।
