Historic Gandhi Hall Neglect for Over a Decade Plans for Reconstruction Approved फव्वारा चौक पर गांधी हाल का निर्माण 15 वर्षों से अधर में, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsHistoric Gandhi Hall Neglect for Over a Decade Plans for Reconstruction Approved

फव्वारा चौक पर गांधी हाल का निर्माण 15 वर्षों से अधर में

Sambhal News - गांधी हाल, जो एक दशक से अधिक समय से उपेक्षा का शिकार है, कभी सामाजिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था। नगर पालिका ने 2010 में इसे ध्वस्त कर पुनर्निर्माण का दावा किया था, लेकिन कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। हाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 19 April 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
फव्वारा चौक पर गांधी हाल का निर्माण 15 वर्षों से अधर में

शहर के हृदय स्थल फव्वारा चौक पर स्थित ऐतिहासिक गांधी हाल एक दशक से अधिक समय से उपेक्षा का शिकार है। कभी यह स्थान सामाजिक आयोजनों और सार्वजनिक बैठकों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था, लेकिन आज यह जगह बदहाल और कूड़ाघर में तब्दील हो चुकी है। वर्ष 2010 में नगर पालिका ने इसे ध्वस्त कर फिर से निर्माण का दावा किया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। गांधी हाल के पुराने स्वरूप की बात करें तो इसका भूतल एक बड़े हॉल के रूप में उपयोग होता था, जिसमें महात्मा गांधी की छड़ी के सहारे खड़ी प्रतिमा प्रतिष्ठित थी। दूसरी मंजिल पर दर्शक दीर्घा और सरकारी दफ्तर जैसे बेसिक शिक्षा विभाग और आपूर्ति विभाग के कार्यालय भी थे। बाहर की खुली जगह राहगीरों के लिए विश्राम स्थल के रूप में प्रसिद्ध थी। नगरपालिका ने वर्ष 2010 में इसे ध्वस्त कर नए स्वरूप में मार्केट और हॉल बनाने की योजना बनाई थी। टेंडर भी निकाले गए, लेकिन निर्माण कार्य नक्शे के विपरीत होने के कारण और पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज शर्मा समेत जनता के विरोध के चलते 2011 में रोक लगा दी गई। तब से लेकर अब तक यह योजना सिर्फ फाइलों और बैठकों में सिमटी हुई है। जहां कभी गांधी जी की प्रतिमा हुआ करती थी, अब वहां झाड़ियाँ, घास और कूड़े का ढेर नजर आता है। स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक स्थान की उपेक्षा को लेकर आक्रोशित हैं। हाल ही में नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासद तरुण नीरज ने इस मुद्दे को फिर से उठाया।

वर्जन-

गांधी हाल का जल्दी निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए नक्शा पास हो गया है। शीघ्र टेंडर कराकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- निधि पटेल, एसडीएम व प्रभारी ईओ, नगर पालिका चन्दौसी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।