ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलहिन्दू संगठनों ने ताजियेदारों का किया सत्कार

हिन्दू संगठनों ने ताजियेदारों का किया सत्कार

मोहर्रम के मौके पर संभल में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई। हिन्दू संगठनों के लोगों ने ताजियेदारों और लोगों को चाय नाश्ता...

हिन्दू संगठनों ने ताजियेदारों का किया सत्कार
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 11 Sep 2019 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

मोहर्रम के मौके पर संभल में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई। हिन्दू संगठनों के लोगों ने ताजियेदारों और लोगों को चाय नाश्ता कराया। आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रहने का संदेश दिया।

मंगलवार को चन्दौसी मार्ग की तरफ से तमाम ताजिये शहर की तरफ आए। मार्ग पर हिन्दू संगठनों के लोगों ने ताजियेदारों का स्वागत किया। ताजियेदारों और लोगों को चाय नाश्ता कराया। साथ ही, उन्हें फल भी वितरित किए। कहा गया कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रहता है। इस दौरान डा.अरविन्द गुप्ता, सुचिन्त गुप्ता, उमेश श्रीमाली, संदीप राधू, मुकुल रस्तोगी आदि रहे। दूसरी तरफ गांव हजरतनगर गढ़ी में प्रधान संजीव मलिक की ओर से ताजियेदारों और लोगों को शरबत व फल वितरित किए गए। भीषण गर्मी में शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें