धर्म रक्षा दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा
Sambhal News - विश्व हिन्दू परिषद की संयुक्त बैठक में धर्म रक्षा दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम बहजोई रोड स्थित चंदा देवी स्मृति धर्मशाला में आयोजित होगा। 1 से 15 जनवरी तक धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम पर...

विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड चंदौसी पूर्वी व पश्चिमी की संयुक्त बैठक मंडी समिति स्थित शिव मन्दिर पर हुई। जिसमें सोमवार को मनाए जाने वाले धर्म रक्षा दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन बहजोई रोड स्थित चंदा देवी स्मृति धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलने वाले धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धर्म प्रसार रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने धर्म रक्षा निधि के खंड वार कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में जिला धर्म प्रसार प्रमुख विष्णु, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, नगर मंत्री श्याम, नगर धर्म प्रसार प्रमुख प्रताप नारायण शर्मा,संयोजिका अमिता, सह संयोजिका अनुपम, संयोजक पूर्वी प्रखंड प्रियांक, संयोजक पश्चिमी उत्कर्ष, खंड संयोजक गौरव सक्सेना, खंड सहसंयोजक यश शर्मा आदि ने भाग लिया। संचालन नगर मंत्री श्याम ठाकुर ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।