रूदायन में हिंदू सम्मेलन में संगठित रहने का दिया संदेश

Feb 15, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - विकासखंड के गांव रुदायन में चिल्ड्रन पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र नाथ महाराज ने एकजुटता का आह्वान किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नशा मुक्ति और जैविक खेती का संदेश दिया।

रूदायन में हिंदू सम्मेलन में संगठित रहने का दिया संदेश

विकासखंड के गांव रुदायन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया। कुलदीप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं उसके 100 वर्षों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र नाथ महाराज ने हिंदू समाज को एकजुट रहने और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में व्याप्त नशा मुक्ति, जैविक खेती को बढ़ावा देने, धरती को बंजर होने से बचाने तथा मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन भुवनेश ने किया। इस अवसर पर संघ के विभाग कार्यवाह छत्रपाल (संभल), ग्राम प्रधान राजीव यादव, जगतवीर, सुरेंद्र, जसपाल, सुरेश, उमेश, बादाम सिंह, सुधीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।