Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsHindi Day Celebrated with Literary Competitions by Shri Narayan Seva Samiti
प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

संक्षेप:

Sambhal News - श्री नारायण सेवा समिति ने हिंदी दिवस के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में श्रुतिलेखन, पत्र लेखन, कविता लेखन और देशभक्ति गायन शामिल थे। विजेताओं को...

Sep 14, 2025 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

श्री नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में हिंदी दिवस के लिए हिन्दी सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अनेक साहित्यिक प्रतियोगिताएं श्रुतिलेखन, साहित्य व भाषा ज्ञान, पत्र लेखन, कविता लेखन तथा देशभक्ति गायन आदि आयोजित कराई। प्रबंधक हरीश कठेरिया एडवोकेट ने समिति की प्रगति व्याख्या प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि हिंदी हमारे आत्मगौरव की भाषा है, हिंदी से हम सबको आत्मबोध होता है एवम् हिंदी भाषा भारतीयता की पहचान है। हिंदी श्रुतिलेख में जगमोहन सरस्वती विद्या मंदिर की इरा शर्मा प्रथम, विशेष यादव द्वितीय और वेदिका तृतीय स्थान पर रहे । हिंदी साहित्य व भाषा ज्ञान में लाल सोहनलाल सरस्वती शिशु मंदिर की रिया श्रीवास्तव ने प्रथम दिव्यांश ने द्वितीय तथा प्रकृति अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पत्र लेखन में श्री सांईं बाल विद्या मंदिर की प्रियांशी प्रथम, प्राची द्वितीय तथा पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे । कविता लेखन में जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी की श्रद्धा पाराशरी ने प्रथम, मानसी पाराशरी ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी विद्यालय से देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, दीक्षा द्वितीय तथा विनय तृतीय स्थान पर रहे । सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार में लेखन सामग्री के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए । पुरस्कार वितरण दृगपालसिंह, सुभाष वार्ष्णेय, डॉ. डीके अग्निहोत्री, विपिन गुप्ता, विपिन वार्ष्णेय बालाजी, डॉ. आशीष यादव ने किया। अध्यक्षता सुभाष वार्ष्णेय ने की तथा संचालन डॉ. जयशंकर दुबे ने किया । कार्यक्रम का संयोजन हरीश कठेरिया ने किया ।