हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, चार बीघा फसल राख

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

असमोली के गांव गुमसानी में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग ने चार बीघा फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।

हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, चार बीघा फसल राख

असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी लियाकत पुत्र रहमान के खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में करीब 3 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक किसान और ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक बड़ी मात्रा में फसल जल चुकी थी।

ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत टांडा कोठी स्थित विद्युत विभाग को दी गई। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि हाईटेंशन लाइनों की नियमित देखरेख नहीं होने से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित किसान लियाकत ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी मामले की जांच कराकर उचित आर्थिक सहायता दिलाने की अपील की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।