हाई टेंशन लाइन से उठी चिंगारी गेहूं के खेत में लगी आग, 20 बीघा गेंहू जलकर राख
Sambhal News - गुरुवार शाम एक हाई टेंशन लाइन में फाल्ट के कारण गेहूं की 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दीं और आसपास के किसानों ने आग बुझाने में मदद की। दमकल और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पीड़ित तेजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से फसल की कटाई शुरू होनी थी।

खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन में गुरुवार की शाम फाल्ट होने से गेहूं की लगभग 20 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटे उठती देख आसपास खेतों में काम रहे किसान व मोहल्ले के लोगों दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी तेजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह पुत्र विजय पाल सिंह के गोकुलधाम कॉलोनी स्थित खेत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे लाइन में फाल्ट फाल्ट के दौरान उठी चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
आग की लपटे इतनी तेज थी की दुआ काफी दूर तक दिखाई देने लगा। वहीं पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने पीड़ित को फोन से खेत में आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पीड़ित ने किसानो और मोहल्ले के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक 20 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई। पीड़ित तेजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से फसल की कटाई शुरू होनी थी। हल्का लेखपाल अर्पित सक्सेना ने बताया कि गेहूं की फसल का आकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


