लखौरी गांव में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
Sambhal News - लखौरी गांव में मेन रोड पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर फिसलन से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से जलनिकासी और सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, अन्यथा आवागमन प्रभावित हो सकता है।

सिंहपुरसानी। लखौरी गांव में मेन रोड पर भरे पानी और कीचड़ के कारण कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय से जलभराव होने से राहगीरों को कीचड़ से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतें हो रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। बारिश के बाद पानी की निकासी न होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं फिसलन के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जलनिकासी की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण और सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


