बारिश व ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित
Sambhal News - शुक्रवार रात से बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। तापमान 17 डिग्री से घटकर 13 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। ओलावृष्टि ने ठंड को और बढ़ा दिया। हालांकि, बारिश से किसानों को...

शुक्रवार देर रात तक झमाझम बारिश होती रही। शनिवार की सुबह भी बारिश के साथ कुछ देर के लिए ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को घटकर 13 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार रात नौ बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई, जोकि शनिवार की सुबह तक होती रही। रात भर हुई बारिश के बाद सुबह छह बजे के करीब कुछ समय के लिए ओलावृष्टि भी हुई। ठंडी हवा से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं और शनिवार को भी आसमान पर घने बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में सूर्य देव ने कुछ समय के लिए दर्शन दिए, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। शनिवार की सुबह 9:00 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। सर्द हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं और ऐसी परिस्थितियों में अलाव ही लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं। शनिवार को बारिश का दौर थम गया लेकिन, ठंडी हवा लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को फायदा होगा, जिस कारण किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।