झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

संक्षेप:

Sambhal News - - झमाझम बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव से परेशान रहे लोग जनपद में कई दिनों से बारिश न होने की वजह से भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे।

Jul 24, 2025 03:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

- झमाझम बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव से परेशान रहे लोग संभल, संवाददाता। जनपद में कई दिनों से बारिश न होने की वजह से भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे। हर कोई बारिश की उम्मीद लगाये बैठा था। जिससे की गर्मी से राहत मिल सके। बुधवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और दोपहर में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिलेभर में बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोपहर में काली घटाएं उठी और कुछ देर में हल्की हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटा तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश में युवा व बच्चे घरों की छतों व गलियों में बारिश का आंदन लेते दिखाई दिए। तेज बारिश से शहर के शंकर कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल, आर्य समाज रोड, रोडवेज स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। झमाझम बारिश की वजह से शहर के बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहरी अव्यवस्था के साथ ही ग्रामीण इलाकों में यह बारिश खुशियां लेकर आई। कई दिनों से बारिश न होने के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर थी। किसान सिंचाई को लेकर चिंतित थे। बुधवार की बारिश ने जैसे उनकी चिंता दूर कर दी। किसानों ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। क्योकि भीषण गर्मी की वजह से किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही थी। जिसकी वजह से धान की फसल की सिंचाई में परेशानी हो रही थी। जिसकी वजह से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। भूड़ इलाके में बारिश न होने और बिजली की कमी की वजह से बीते दिनों धान की फसल सूख गई थी। ऐसे में किसानों ने कैलादेवी बिजली घर पर प्रदर्शन भी किया था। अब झमाझम बारिश होने से धान की फसल की सिंचाई हो गई। जिसकों लेकर किसान काफी खुश हैं। किसानों ने कहा कि अगर समय समय ऐसी बारिश होती रही तो धान की फसल में कोई दिक्कत नहीं होगी। बारिश के बाद घंटे बाधित रही बिजली संभल। जनपद में बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत जरुर दी, लेकिन बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई। ग्रामीण इलाकों घंटों बिजली बाधित रही। गर्मी के मौसम घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर रात तक बिजली नहीं आई। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।