Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsHealth Center in Saundhan Neglects Patients Safety No Doctors or Pharmacists Present
सौंधन पीएचसी बना ‘डॉक्टरविहीन अस्पताल’, एएनएम और लैब टेक्नीशियन संभाल रहे कमान

सौंधन पीएचसी बना ‘डॉक्टरविहीन अस्पताल’, एएनएम और लैब टेक्नीशियन संभाल रहे कमान

संक्षेप:

Sambhal News - सौंधन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। रोजाना 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन न तो डॉक्टर हैं और न ही फार्मासिस्ट। एएनएम और लैब टेक्नीशियन द्वारा मरीजों की जांच और दवाएं दी जा रही हैं। प्रसव भी बिना डॉक्टर की मौजूदगी में कराए जा रहे हैं, जो गंभीर खतरा है।

Jan 22, 2026 11:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

सौंधन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जान के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। हालात यह हैं कि रोजाना 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां न डॉक्टर तैनात है और न ही फार्मासिस्ट। अस्पताल की पूरी व्यवस्था एएनएम और लैब टेक्नीशियन के भरोसे चल रही है, जो न केवल मरीजों की जांच कर रहे हैं बल्कि दवाएं भी दे रहे हैं। नियमों के मुताबिक यह काम प्रशिक्षित डॉक्टर और फार्मासिस्ट का है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही से अंजान बने हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी अस्पताल में हर महीने 10 से 15 प्रसव भी कराए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिना डॉक्टर की मौजूदगी में डिलीवरी कराना मां और नवजात दोनों की जान को सीधे खतरे में डालने जैसा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार हालत बिगड़ने पर मरीजों को आनन-फानन में रेफर कर दिया जाता है, जिससे कीमती समय बर्बाद होता है।