स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है : संगीता
Sambhal News - विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना था। चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों की जांच की और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी सलाह दी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल में मंगलवार को एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता व सही जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना था। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तन्वी अग्रवाल एवं डॉ. कपिल गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के दांतों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने, मीठी चीजों का सीमित सेवन करने और नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। विद्यालय की संचालिका संगीता भार्गव ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।
विद्यालय के शिक्षक काजल, शालू, निशा, सोनल, प्रिया, सिल्की, इशिता, मनप्रीत, रक्षा, अर्शी, कुमुद, वंशिता, हुमा, दीपा, सरिता, नीरज, संतोष, वंशिका, अध्या, श्वेता, हिमांशी, आरती, मीनू, दीक्षा और गौरव भी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


