Sambhal News: दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक

हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News: राम को वन से वापस लाने के लिए चित्रकूट पहुंचे भरत, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल हजरतनगर गढ़ी में चल रही रामलीला के सातवें दिन बुधवार रात दशरथ मर

Sambhal News: दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक

Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी में चल रही रामलीला के सातवें दिन बुधवार रात दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन गमन के बाद राजा दशरथ के प्राण त्यागने और भरत के चित्रकूट पहुंचकर श्रीराम से मिलने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला में दिखाया गया कि श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन जाने के बाद राजा दशरथ पुत्र वियोग में व्याकुल हो जाते हैं। इसी गहरे शोक में वह अपने प्राण त्याग देते हैं। उधर, ननिहाल में रह रहे भरत और शत्रुघ्न को जब अयोध्या में हुई इस घटना की जानकारी मिलती है तो वे तत्काल वापस लौटते हैं।

अयोध्या पहुंचने पर भरत को जब पता चलता है कि उनकी माता कैकेयी के कारण श्रीराम को वनवास जाना पड़ा, तो वह उनसे बेहद नाराज होते हैं और इस फैसले के लिए उन्हें बुरा-भला कहते हैं। इसके बाद भरत गुरुजनों से आज्ञा लेकर अपने बड़े भाई श्रीराम को वापस अयोध्या लाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों और बंधु-बांधवों के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। चित्रकूट में जब भरत और श्रीराम का मिलन होता है तो भाई के प्रति भरत का प्रेम और त्याग देखकर दर्शक भावुक हो उठते हैं। इस प्रसंग के मंचन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर भीष्म शर्मा, देवेंद्र फौजी, विपिन शर्मा, रजत चौधरी, अशोक कुमार, सोनू चौधरी, भूरे चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, विजयपाल सिंह, जितेंद्र शर्मा, पृथ्वीपाल, मोहित गिरी और सुनील कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक