Sambhal News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
Sambhal News: अखबंदपुर गांव में शुक्रवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर धार्मिक समागम आयोजित हुआ। संत ज्ञानी अमर सिंह राणा ने गुरबाणी कीर्तन और कथा के माध्यम से गुरु नानक देव की शिक्षाओं—मानवता, समानता, प्रेम और सेवा—का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने अरदास और कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन लंगर सेवा और गुरु के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव अखबंदपुर में शुक्रवार को श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरबाणी कीर्तन और गुरु नानक देव की शिक्षाओं से संगत को निहाल किया गया। समागम का समापन लंगर सेवा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास और श्रद्धालुओं के माथा टेकने के साथ हुई। इसके बाद पंजाब के पंथ प्रसिद्ध महापुरुष संत ज्ञानी अमर सिंह राणा साहिब वालों ने गुरबाणी कीर्तन और कथा-विचारों के माध्यम से संगत को गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं से अवगत कराया।
श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से कीर्तन का श्रवण किया। संत ज्ञानी अमर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता, प्रेम और सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलने, ईमानदारी से मेहनत करने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा के माध्यम से समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

