ग्राम विकास भूमि बैंक चुनाव, गुन्नौर में आज नामांकन पत्रों की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - गुन्नौर में ग्राम विकास भूमि बैंक के चुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन प्रत्याशी मैदान में हैं और 27 जनवरी को 8,283 मतदाता मतदान करेंगे। नामांकन के दौरान समर्थकों के बीच हंगामा हुआ, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

ग्राम विकास भूमि बैंक चुनाव, गुन्नौर में आज नामांकन पत्रों की जांच

गुन्नौर। ग्राम विकास भूमि बैंक के चुनाव को लेकर गुन्नौर क्षेत्र में आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस चुनाव के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। बताया गया कि 27 जनवरी को होने वाले मतदान में कुल 8,283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नामांकन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया था, जब प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हंगामा और धक्का-मुक्की हो गई। विधायक के पुत्र ने भी पीटने का आरोप लगाया था, जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ गया। सूत्रों के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आज पुलिस को तहरीर दी जा सकती है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।