Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGST Raids in Chandosi Five Locations Targeted in Crackdown
जीएसटी चोरी के शक में चन्दौसी में बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी

जीएसटी चोरी के शक में चन्दौसी में बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी

संक्षेप:

Sambhal News - जीएसटी एसआईबी की टीम ने मुरादाबाद से चन्दौसी में पांच स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का उद्देश्य जीएसटी चोरी पर नकेल कसना था। टीम ने विभिन्न व्यवसायों के दस्तावेजों, बिलों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। जांच के बाद जीएसटी चोरी की राशि का पता चलेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Jan 22, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

जीएसटी चोरी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मुरादाबाद से आई जीएसटी एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की टीम ने बुधवार को चन्दौसी शहर में एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह से देर रात तक चली, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शहर में कुछ लोग सामूहिक रूप से बिल्डर, मेंथा और होटल व्यवसाय का संचालन कर रहे थे। जीएसटी विभाग को इन फर्मों के संबंध में डाटा एनालिसिस और गोपनीय सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जिनके आधार पर यह छापेमारी की गई। जीएसटी टीम ने एक जूता व्यवसायी के प्रतिष्ठान और उसके आवास, मझावली मिल के सामने स्थित एक होटल एवं मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, तथा एक मेंथा फार्म सहित कुल पांच स्थानों को जांच के दायरे में लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग की अलग-अलग टीमें एक ही समय पर इन सभी स्थानों पर पहुंचीं और दस्तावेजों, बिलों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल व कागजी रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर आरए सेठ ने बताया कि जिन फर्मों पर कार्रवाई की गई है, उनके खिलाफ विभाग को पुख्ता सूचनाएं मिली थीं। फिलहाल सभी अभिलेखों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जीएसटी चोरी की वास्तविक राशि कितनी है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के चलते दिनभर शहर में चर्चा का माहौल बना रहा, जबकि संबंधित व्यापारियों में खलबली मची रही।