रामनवमी पर निकाली भ‌व्य शोभायात्रा, भजनों से गूंजा कस्बा

Mar 27, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - गुन्नौर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन और रामनवमी के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का समापन चामुंडा मंदिर पर हुआ, जहां राम, सीता और हनुमान की झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। शहर का बाजार भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

रामनवमी पर निकाली भ‌व्य शोभायात्रा, भजनों से गूंजा कस्बा

कस्बा गुन्नौर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के नौवें दिन एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। गुन्नौर ब्लॉक से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चामुंडा मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। रथ पर सवार राम, सीता और हनुमान की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और पूरे मार्ग में जय श्री राम, जय माता व हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल नवयुवकों ने पारंपरिक हथियार और वेशभूषा धारण कर रामभक्ति का संदेश फैलाया। विशेष आकर्षण रहे भगवान शिव और काली अखाड़ा, माता रानी और खाटू श्याम की झांकियां।

इसके अलावा भगवान शंकर और गणेश के रूपों की प्रस्तुति ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया बच्चों द्वारा प्रस्तुत बंदरी सेना की झांकी ने दर्शकों को खूब भाया। यात्रा के मार्ग की दोनों तरफ सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी माता रानी की शोभा यात्रा का आनंद लेते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान शहर का बाजार भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। आयोजन से जुड़े संयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां युवा पीढ़ी में लोक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं और सामूहिक उत्साह का संदेश देती हैं। इस भव्य आयोजन में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की भी पूरी व्यवस्था रही। जिससे यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी। पूरे शहर में श्रद्धालुओं का उत्साह और झांकियों की आकर्षक प्रस्तुति ने रामनवमी के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इस मौके पर शांति व्यवस्था के साथ गुन्नौर इंस्पेक्टर राजीव मलिक, चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह तोमर तैनात रहे। इस दौरान प्रशांत अग्रवाल, कृष्णवीर, लवी शर्मा, समीर मित्तल, सोनू वार्ष्णेय, अक्षय गुप्ता, संजय गुप्ता, रितेश कुशवाहा , कुमोद वार्ष्णेय, भगवान सिंह यादव, बबलू यादव, अर्जुन यादव, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।