Sambhal News: फोटो-हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: फोटो-हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा फोटो-हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा

Sambhal News: फोटो-हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा

Sambhal News: मिनी वृंदावन नगरी में चल रहे गणेश चौथ महोत्सव में इस बार श्रद्धालुओं को हर वर्ष भव्य झांकी बनाई जाती है। इस वर्ष नगर के सीता रोड स्थित श्रीगणेश मंदिर के सामने गणेश आश्रम में कैलाश मानसरोवर महादेव यात्रा की झांकी बनाई गई है। जिससे कैलाश मानसरोवर की आध्यात्मिक अनुभूति कराने की अनूठी पहल की गई है। रविवार को पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने फीताकाट और विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर झांकी का उद्घाटन किया। बाबा महादेव की आरती के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मेला परिषद के लोगों ने झांकी के र्शन के लिए श्रद्धालुओं समर्पित कर किया।

झांकी संयोजक रविंद्र कुमार रूपी ने बताया कि करीब 18 फीट ऊंची इस भव्य झांकी में श्रद्धालुओं को लगभग 2.5 किलोमीटर की चढ़ाई के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसा अनुभव कराने का प्रयास किया गया है। कैलाश पर्वत की दिव्यता, बाबा भोलेनाथ की भक्ति और मानसरोवर की आध्यात्मिक अनुभूति को झांकी में आकर्षक ढंग से साकार किया गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा की धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति कराने के उद्देश्य से झांकी को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस दौरान मनोज कुमार मीनू, ललित किशोर, मुकेश वार्ष्णेय, विनय सर्राफ, शुभम अग्रवाल, आकाश शर्मा, इश्त्याग वेग आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: फोटो-हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा