Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGrand Dussehra Festival Celebrated in Hazratnagar with Cultural Performances and Local Delicacies
असत्य पर हुई सत्य की जीत, धू-धू कर जला रावण

असत्य पर हुई सत्य की जीत, धू-धू कर जला रावण

संक्षेप:

Sambhal News - गुरुवार को थाना हजरतनगर गढ़ी के रामलीला मैदान में धूमधाम से दशहरा मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने चाट-पकौड़ी, मिठाई, और झूलों का आनंद लिया। राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ, जिसमें श्रीराम ने...

Oct 03, 2025 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

थाना हजरतनगर गढ़ी के रामलीला मैदान में गुरुवार को दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मेले में चाट-पकौड़ी, मिठाई, खिलौनों की दुकानें, नाव वाले झूले और ऊंचे हिंडोलों का आनंद लिया। महिलाओं के लिए विशेष मीना बाजार भी आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी और पुलिस के जवानों ने पूरी व्यवस्था संभाली। मंचन में श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का दृश्य दर्शाया गया। विभीषण के संकेत पर प्रभु श्रीराम ने एक साथ 31 बाण चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद रावण का पुतला धधक उठा और पूरा मैदान "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर भीष्म शर्मा, देवेंद्र फौजी, रजत चौधरी, विपिन शर्मा, अशोक कुमार, सोनू चौधरी, जगबीर सिंह, भूरे चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, विजयपाल सिंह, जितेंद्र शर्मा, मोहित गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।