ग्राम पंचायतों में किसानों को सिखाए जाएंगे खेती के गुर
Sambhal News - सरकार किसानों के लिए रबी सीजन की फसलों की बुवाई और उत्पादन बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पाठशालाएं आयोजित करेगी। 4 से 20 दिसंबर तक, कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को गेहूं, चना, मटर, जौ, और सरसों...

सरकार किसानों को रबी सीजन से जुड़ी फसलों की बुवाई और अधिक उत्पादन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पाठशालालगओं का आयोजन करने जा रही है। सोमवार को चन्दौसी कृषि विज्ञान केंद्र में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। अब कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को फसलों के साथ साथ सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जनपद में चार दिसंबर से 20 दिसंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर दो दिवसीय पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव गांव जाकर पाठशाला लगाएंगे। पाठशाला में रबी सीजन की फसलें गेहूं, चना, मटर, जौ, सरसों से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी। किसानों को भूमि शोधन, बीज शोधन, उन्नति किस्मों की प्रजातियों एवं कीट रोग प्रबंधन के साथ-साथ उत्पादक संगठन, पराली प्रबंधन तथा कृषि विभाग से जुड़ी विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि, फॉर्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, सब्जियों की खेती, पशु पालन के अलावामत्स्य पालन, उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं को भी विस्तार से बताया जाएगा। इन पाठशालाओं में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार फसलों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। पाठशालाओं को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां कर ली गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।