Government Rice Procurement Begins on October 1 at 41 Centers एक से होगी धान खरीद, तैयारियों में जुटे अफसर, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGovernment Rice Procurement Begins on October 1 at 41 Centers

एक से होगी धान खरीद, तैयारियों में जुटे अफसर

Sambhal News - जनपद में 1 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद 41 केंद्रों पर शुरू होगी। किसान अपने धान को उचित समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। लगभग 55 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है और फसल तैयार है। पंजीकरण के बिना केवल...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 14 Sep 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
एक से होगी धान खरीद, तैयारियों में जुटे अफसर

जनपद में एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद 41 केंद्रों पर की जाएगी। इन केंद्रों पर किसान अपने धान को उचित समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। धान क्रय केंद्रों का निर्धारण करने के बाद अब विभागीय अफसर तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हैं। जिलेभर में करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हो रही है। किसानों के खेतों में फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान कटाई कर मंडी में ले जाकर बेच भी रहे हैं। ऐसे में विभागीय अफसरों ने धान की सरकारी खरीद के लिए 41 क्रय केंद्र तीनों तहसीलों में बनाए हैं, जिससे हर क्षेत्र के किसानों को सुविधा मिल सके।

धान क्रय केंद्रों के निर्धारण के बाद अब अफसर खरीद कराने के लिए तैयारियों में जुट गए है। खरीद की पॉलिसी लागू होते ही किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो गई है। विभाग अब खरीद का लक्ष्य मिलने का इंतजार कर रहे हैं। डीएफएमओ संजीव कुमार राय ने रविवार को बताया कि धान खरीद के लिए 41 केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी रेट पर फसल बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना आवश्यक है। किसानों से अपील है कि वह समय से पंजीकरण कराएं। केवल पंजीकृत किसानों का ही धान केंद्र पर खरीदा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।