उपलों व गंदगी से घिरी सरकारी राशन दुकान की कराई सफाई, वितरण शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

विकासखंड असमोली के गांव टांडा कोठी में सरकारी उचित दर की दुकान फिर से शुरू हुई। हिंदुस्तान अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। दुकान परिसर की सफाई कर राशन वितरण शुरू किया गया। ग्रामीणों ने संतोष जताया कि अब सरकारी भवन का सही उपयोग होगा और राशन कार्ड धारकों को कोई असुविधा नहीं होगी।

उपलों व गंदगी से घिरी सरकारी राशन दुकान की कराई सफाई, वितरण शुरू

विकासखंड असमोली के गांव टांडा कोठी में लंबे समय से उपले और कंडों से घिरी खाद एवं रसद विभाग की सरकारी उचित दर की दुकान आखिरकार फिर से संचालित हो गई। मामले को हिंदुस्तान अखबार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन हरकत में आया तथा दुकान परिसर की साफ-सफाई कराकर राशन वितरण शुरू करा दिया गया। बता दें कि गांव टांडा कोठी में स्थित सरकारी राशन दुकान और जन सुविधा केंद्र के भवन के सामने तथा परिसर में बड़ी मात्रा में उपले पाथे जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित सरकारी भवन का उपयोग उसके मूल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। रविवार को दुकान परिसर पूरी तरह साफ दिखाई दिया। परिसर से उपले हटवा दिए गए तथा भवन के दोनों शटर खोलकर राशन वितरण का कार्य शुरू कराया गया। अधिकारियों द्वारा दुकान पर आवश्यक सूचना सूची भी लिखवाई गई। राशन लेने पहुंचे लाभार्थियों और ग्रामीणों की मौजूदगी से परिसर में फिर से रौनक लौट आई। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने त्वरित कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि अब सरकारी भवन का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए। जिसके लिए इसका निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में दुकान का नियमित संचालन होगा और राशन कार्ड धारकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।