Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGovernment Launches National Mission on Natural Farming to Boost Organic Farming and Reduce Costs for Farmers
किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, उत्पादन बढ़ाने की पहल

किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, उत्पादन बढ़ाने की पहल

संक्षेप:

Sambhal News - - संभल में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत कार्यक्रम जारी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से के

Dec 09, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की योजना नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) के तहत जनपद में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जनपद के विकासखंड जुनावई में 09 क्लस्टर बनाते हुए 1125 किसानों को इस योजना से जोड़ा गया है। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी के अनुसार, किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत तथा अन्य प्राकृतिक तकनीकों का उपयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन ले सकें। विभाग द्वारा 15 किसानों के समूह को गुजरात के आनंद कृषि विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में स्थित गोपालकृष्ण मुंदियालुजी के प्राकृतिक खेती केंद्र में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहाँ किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकें, जैविक उत्पादों का निर्माण, मिट्टी सुधार प्रक्रिया और लागत घटाने के वैज्ञानिक तरीके सिखाए गए। अधिकारियों ने बताया कि वहाँ से लौटकर किसान अपने गांव और आस-पास के किसानों को भी प्राकृतिक खेती की जानकारी दे रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्राकृतिक खेती का उद्देश्य रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना है। इससे किसानों की लागत घटती है और फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है।