बूंद-बूंद बचाएं पानी, हजारों रुपये का लाभ भी पाएं किसान
संभल में, उद्यान विभाग ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की सिंचाई लागत कम करने के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर अनुदान योजना शुरू की है। किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा, जिससे वे पानी की बचत कर सकेंगे। योजना से फसल उत्पादन बढ़ेगा और आय में वृद्धि होगी।

संभल। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की सिंचाई लागत कम करने के लिए उद्यान विभाग ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर आकर्षक अनुदान योजना शुरू की है। योजना के तहत किसान आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाकर पानी की बचत के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इस तकनीक के जरिए फसलों की सिंचाई में 90 प्रतिशत तक पानी की बचत संभव है, जिससे गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि किसान कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर सकेंगे।
इससे फसल उत्पादन बेहतर होगा, सिंचाई पर होने वाला खर्च घटेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने इच्छुक किसानों से विभाग में आवेदन करने की अपील की है।अधिकारियों का कहना है कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाकर किसान न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे, बल्कि अपनी खेती को भी अधिक लाभकारी बना सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसान उद्यान विभाग से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


