संभल में मस्जिद और मदरसे पर चला बुलडोजर

Jan 04, 2026 01:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - संभल के गांव हाजीपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। बिना अनुमति बने मस्जिद और मदरसे को हटाया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से हुई, जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे। प्रशासन ने कहा कि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संभल में मस्जिद और मदरसे पर चला बुलडोजर

संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर उर्फ सलेमपुर सलार में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। नवीन परती की भूमि पर बिना अनुमति बनाए गए एक मस्जिद और एक मदरसे को नियमानुसार हटाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान मौके पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई स्वयं मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी और आरआरएफ की तैनाती की गई थी।

प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्रवाई के दौरान कोई विरोध या तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह सामने आया था कि ग्राम सभा की भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के धार्मिक निर्माण किए गए थे, जो नियमों के विरुद्ध थे। नियमानुसार नोटिस और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी स्वरूप का क्यों न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;