ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलपशुओं को दें संतुलित आहार, सफाई पर रहे ध्यान

पशुओं को दें संतुलित आहार, सफाई पर रहे ध्यान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेले में पशुपालकों को पशुओं की देखभाल को लेकर गंभीर रहने का संदेश दिया गया। कहा गया कि पशुओं के आसपास का माहौल साफ सुथरा रहना...

पशुओं को दें संतुलित आहार, सफाई पर रहे ध्यान
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 22 Jan 2020 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेले में पशुपालकों को पशुओं की देखभाल को लेकर गंभीर रहने का संदेश दिया गया। कहा गया कि पशुओं के आसपास का माहौल साफ सुथरा रहना चाहिए। जिससे पशु कई तरह की बीमारियों से बचा रहेगा।

विकास खंड असमोली क्षेत्र के गांव भटपुरा में आरोग्य पशु मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख पति नरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.एलके गुप्ता ने पशुओं में पनपने वाली बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पशुओं की देखभाल के प्रति पशुपालकों को गंभीर रहना चाहिए। क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते पशु बीमारी की चपेट में आ सकता है। पशुओं को समय-समय पर कीड़े मारने की गोली खिलाई जाए। पशुओं के आसपास का वातावरण साफ होना चाहिए। जितना साफ सफाई पर ध्यान दिया जाएगा पशु उतना ही सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि पशुओं नियमित रूप से हरा चारा, खल और चोकर दिया जाए। हरेक पशु को उसके हिसाब से आहार मिलेगा तो वह स्वस्थ रहेगा। पशुपालक इस बात का ध्यान रखें कि पशु को किसी भी हाल में असंतुलित आहार न दिया जाए। संतुलित आहार देने से पशु की सेहत ठीक रहेगी और बीमारियों से भी बचाव होता रहेगा। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डा. दिपाक्षी, डा. जयंत यादव, शेर सिंह पाल, अजय मिश्रा, नृपेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार रघुवंशी, पशुपालक और किसान रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें