जमीन हड़पने का लगाया आरोप , रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - काफूरपुर, संवाददाता। थाना ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र के गांव नन्दपुर बीटा निवासी दुष्यन्त कुमार पुत्र

जमीन हड़पने का लगाया आरोप , रिपोर्ट दर्ज

थाना ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र के गांव नन्दपुर बीटा निवासी दुष्यन्त कुमार पुत्र मुरारी सिहं ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर तीन लोगों पर फर्जी तरीके से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रार्थना पत्र में बताया कि दुष्यंत कुमार के पिता की गांव में ही पैतृक कृषि भूमि है प्रार्थी के पिता मुरारी सिंह के पांच पुत्र है जिसमें 1. अनिल कुमार 2. सुनील कुमार, 3. सुशील कुमार 4. नेपोलियन 5. दुष्यन्त कुमार है। प्रार्थी के पिता और मां की मृत्यु के पश्चात भूमि पांचो भाइयों में वारिश के रूप में भी दर्ज हो गई।

एक भाई अनिल कुमार की मृत्यु हो गई उनके हिस्से की जमीन उनकी पत्नि श्रीमति आदेश व हस्ताक्षर हिन्दी दुष्यन्त कुमार पुत्र आशीष के नाम वारिश के तौर पर दस्तावेजो में दर्ज हो। दो भाई सुशील कुमार व नेपोलियन की शादी नही हुई है जिसमें एक भाई नेपोलियन जो दिल्ली में प्राईवेट फेक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था। जिसकी दिनांक 20.04.2020 में बीमारी के मृत्यु हो गई थी। प्रार्थी को नायाब तहसीलदार सम्मल में एक नोटिस मिला तभी प्रार्थी तहसील गया तब प्रार्थी को पता चला कि मंजू नामक महिला विशाल त्यागी जोकि उसका पुत्र है व लोमेश त्यागी पुत्र बलराज त्यागी वर्तमान निवासी नन्दपुर बीटा जिला सम्मल जोकि प्रार्थी की चचेरी बहन का पति है ने मिलकर अपराधिक षडयन्त्र रचकर चार सौ बीसी करते हुए प्रार्थी के मृतक भाई नेपोलियन की पत्नि दर्शाकर प्रार्थी के मृतक भाई के गाटा सं में अपना नाम विरासत में दर्ज करने हेतु न्यायालय नायब तहसीलदार महोदय के यहां नामान्तरण वाद सं T202513740303023 धारा-34/35 उप्ररा सहिंता 2006 में एक वाद योजित कर रखा है जिसमें श्रीमति मंजू द्वारा प्रार्थी के मृतक भाई नेपोलियन का जाली ड्राइविंग लाइसेंस सं0 2438 जारी दिनांक 20/05/2007 और आदि दस्तावेजों को असली दिखाकर राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है अर्थात मंजू द्वारा चार सौ बीसी करते हुए फर्जी व जाली ड्राइविंग लाइसेंस आदि को सदोष लाभांश प्राप्त करने हेतु छल के प्रयोजन से कूटरचित दस्तावेजों को असल के रूप में लाया गया है बाद में प्रार्थी ने जानकारी निकाली तो मंजू बंगाल की रहने वाली शातिर किस्म की महिला है मंजू त्यागी का विवाह कुलदीप त्यागी पुत्र जसवन्त त्यागी ग्राम सतुपुरा थाना एचौड़ा कम्बोह के साथ हुई थी कुलदीप व मंजू से 2 पुत्री व 2 पुत्र उत्पन्न हुए जिसमें 2 पुत्री का विवाह भी हो चुका है 1 पुत्र का भी विवाह हो गया है जो गांव सतुपुरा में ही रहता है तथा एक बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गयी थी जिसका नाम विशाल है मंजू त्यागी के पास ना ही प्रार्थी का भाई नेपोलियन से शादी का कोई भी प्रभाण नही है ना ही कुलदीप त्यागी से कोई भी विवाह विच्छेद का प्रमाण पत्र है तथा विशाल मंजू का पुत्र जो अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है विशाल के विरूद्ध भी अपराधिक मुकदमें चल रहे हैं उपरोक्त लोग अपराधिक षडयन्त्र रचकर प्रार्थी के भाई की सम्पत्ति को हस्ताक्षर हिन्दी दुष्यन्त कुमार संदोष लाभ प्राप्त करने हेतु दस्तावेजों में कूटरचना कर छल के प्रयोजन से कूटरचना व कूटरचित दस्तावेज ड्राइविंग लाईसेंस आदि को असल के रूप में प्रयोग किया है जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाना हाजा पुलिस ऐचौडा कम्बोह व उच्चाधिकारियों से भी की परन्तु उस पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है तब प्रार्थी ने एक प्रार्थना पत्र उपरोक्त वाके की रिपोर्ट लिखाये जाने हेतु रजिस्ट्रड डाक से पुलिस अधीक्षक सम्भल / बहजोई को भी भेजा परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई मजबूर व दुखी होकर पीड़ित ने माननीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र देखकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। न्यायालय ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं आदेश के अनुसार रिपोर्टर एस कर ली गई है तथा कार्यवाही शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।