संभल। हिन्दुस्तान संवाद
कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल के फरार चल रहे चार आरोपियों ने शुक्रवार को नये साल के पहले ही दिन न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया।
शहर में साल 2019 में 19 व 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उपद्रवियों ने बवाल किया था। उपद्रवियों ने शहर में जगह-जगह तोड़फोड़ की थी। पुलिस व रास्ते से गुजर रहे लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। बवाल के दौरान दो लोगों की मौत हुई थी। इतना ही नहीं चौधरी सराय पुलिस चौकी पर पथराव व फायरिंग की थी। जिसमें कई इंस्पेक्टरों समेत पचास से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में शहर के मोहल्ला मियां सराय निवासी चार आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों ने नये साले के पहले दिन शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसर्मपण किया। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि मियां सराय निवासी जीशान, यासीन, तहसीन और शारिक ने कोर्ट में सर्मपण किया है।