Sambhal News: संजय गुप्ता पोली अध्यक्ष और आशु गर्ग सर्राफ बने रामलीला कमेटी के प्रबंधक
Sambhal News: संभल में नगर हिंदू सभा की बैठक शनिवार को डॉ. अरविंद गुप्ता के आवास पर हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए श्री रामलीला कमेटी का गठन चर्चा का विषय रहा। अध्यक्ष पद के लिए संजय गुप्ता पोली और प्रबंधक पद के लिए आशु गर्ग सर्राफ का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सहयोग का आश्वासन दिया।

Sambhal News: संभल। शहर के सूरज प्लाजा स्थित डॉ. अरविंद गुप्ता के आवास पर शनिवार को नगर हिंदू सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 की श्री रामलीला कमेटी के गठन को लेकर चर्चा हुई। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने कमेटी गठन का प्रस्ताव रखा। समाजसेवी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए संजय गुप्ता पोली का नाम प्रस्तावित किया। जिसका नितिन गर्ग ने अनुमोदन किया। वहीं प्रबंधक पद के लिए आशु गर्ग सर्राफ का नाम प्रवीन रस्तोगी ने रखा और मुकुल रस्तोगी ने इसका अनुमोदन किया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों नामों पर अपनी सहमति जताई और नवमनोनीत पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
महामंत्री शोभित गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंधक को वर्ष 2026 में होने वाली श्रीरामलीला सहित उससे जुड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित श्रीरामनवमी शोभायात्रा के आयोजन की जिम्मेदारी भी दी गई। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जल्द श्री रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी गठित करने का अनुरोध किया। बैठक में डॉ. यूसी सक्सेना, प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र जैन, अनुराग गुप्ता, विवेकशील अग्रवाल, शोभित शास्त्री, मनोज मित्तल, नितोष अग्रवाल, अमित शुक्ला, निखिल शर्मा और राजुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


