होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: 250 किलो रसगुल्ले नष्ट

Feb 23, 2026 12:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - होली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। गुन्नौर और धनारी क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए, जिसमें गंदगी और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर एक मिठाई इकाई बंद की गई। कई नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: 250 किलो रसगुल्ले नष्ट

होली और आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। शनिवार और रविवार को गुन्नौर व धनारी क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान गंदगी और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर एक मिठाई निर्माण इकाई को बंद कराया गया, जबकि कई नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। धनारी थाना क्षेत्र के मिरावटी गांव में प्रेमपाल पुत्र शिवराज की रसगुल्ला निर्माण इकाई पर छापा मारकर निरीक्षण किया गया। यहां 250 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले गंदे हालात में रखे मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

इकाई का संचालन अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए और रसगुल्लों का नमूना जांच के लिए भेजा गया। वहीं रजपुरा क्षेत्र के एक किराना स्टोर की जांच में साफ-सफाई की कमी और अरहर दाल में कृत्रिम रंग की आशंका मिलने पर नमूना सील कर प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग ने खुले मसाले और खुले सरसों के तेल की बिक्री पर भी सख्त चेतावनी दी। रजपुरा स्थित ‘उस्मान प्रोविजन सेंटर’ में भी कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। गुन्नौर तहसील के गंगा कस्बे में ‘ब्लू टन वाटर प्राइवेट लिमिटेड’ पैकेज्ड वाटर प्लांट पर चार घंटे तक गहन जांच की गई। उत्पादन प्रक्रिया, शुद्धिकरण संयंत्र, फिल्ट्रेशन सिस्टम, आरओ यूनिट, स्टोरेज टैंक और पैकेजिंग सेक्शन का निरीक्षण किया गया। पानी के कई नमूने सील कर प्रयोगशाला भेजे गए। जिला खाद्य अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से खुले में खाद्य सामग्री न बेचने और स्वच्छता मानकों का पालन करने की अपील की। कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।