ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलगैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार की पांच महिलाएं झुलसीं

गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार की पांच महिलाएं झुलसीं

.असमोली थानाक्षेत्र के गांव पाली की मढ़ैया में खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा.असमोली थानाक्षेत्र के गांव पाली की मढ़ैया में खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा .रोशनी के लिए जलाए गए गैस सिलेंडर में लीक होने...

गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार की पांच महिलाएं झुलसीं
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 15 Jun 2019 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल जिले के असमोली थाना इलाके में खाना बनाने के दौरान रोशनी के लिए जलाए गए गैस सिलेंडर के लीक होने पर आग लग गई। चंद पलों में गैस सिलेंडर फट गया। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार की पांच महिलाएं झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में महिलाओं को लेकर सीएचसी असमोली पहुंचे। डाक्टर ने उपचार के बाद चार महिलाओं को रेफर कर दिया। महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाक्षेत्र के गांव पाली की मढ़ैया निवासी जसवीर की पत्नी बबीता शुक्रवार रात आठ बजे घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। बबीता ने रोशनी के लिए पैट्रोमैक्स गैस सिलेंडर जलाया हुआ था। परिवार की महिलाएं पास में ही चारपाई पर बैठकर बातचीत कर रही थीं। अचानक जल रहा गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग पकड़ ली। बबीता व दूसरी महिलाएं कुछ समझ पातीं इससे पहले ही गैस सिलेंडर फट गया। चारों तरफ आग फैल गई। बबीता के अलावा चारपाई पर बैठीं महिलाओं के कपड़ों ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आईं महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं लेकिन घर में कोई पुरुष नहीं था। शोर मचने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई। आग से बबीता, शीला पत्नी रामकुंवर, पुष्पा पुत्नी कुलदीप, रीना पत्नी गजेंद्र, निरवेश पत्नी अशोक झुलसीं। परिजन आनन-फानन में झुलसी महिलाओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली पहुंचे। डाक्टर ने महिलाओं का उपचार किया। डाक्टर ने बबीता को छोड़कर अन्य महिलाओं की हालत गंभीर बताई और रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने महिलाओं को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उपचार शुरू किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें