पशुशाला में आग से सात पशु बुरी तरह झुलसे
Sambhal News - ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सतूपुरा में एक किसान की पशुशाला में आग लगने से सात पशु गंभीर रूप से झुलस गए। किसान रूपक त्यागी ने रात को आग लगने पर पशुओं की चीखें सुनकर मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया और बचे हुए पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सतूपुरा में रविवार देर रात एक किसान की पशुशाला में आग लगने से सात पशु गंभीर रूप से झुलस गए। पशुशाला में कुल 13 पशु बंधे थे, जिनमें से शेष को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसान रूपक त्यागी ने रोज की तरह शाम को पशुओं को बांधकर अपने कमरे में आराम करने चले गए। रात करीब 9 बजे पशुशाला में बिछी सूखी पत्तियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटों और पशुओं की चीख-पुकार सुनकर किसान मौके पर पहुंचे तो दृश्य देखकर घबरा गए और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े।
सभी ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया और पशुओं को बाहर निकाला। इस दौरान सात पशु बुरी तरह झुलस गए। सोमवार को सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं का उपचार शुरू किया। लेखपाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है, ऐसे में इस घटना से उसे बड़ा नुकसान हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


