Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsFather Allegedly Sells 2-Year-Old Son for 2 Lakhs to Another Community Police Investigation Launched
आरोप : पिता ने दो लाख रुपये में दो साल के मासूम को दूसरे समुदाय के परिवार को बेचा

आरोप : पिता ने दो लाख रुपये में दो साल के मासूम को दूसरे समुदाय के परिवार को बेचा

संक्षेप:

Sambhal News - एक पिता पर अपने दो वर्षीय बेटे को दूसरे समुदाय के परिवार को लगभग दो लाख रुपए में बेचने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बहजोई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है।

Thu, 4 Dec 2025 01:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता पर अपने दो वर्षीय मासूम बेटे को दूसरे समुदाय के परिवार को करीब दो लाख रुपए के बदले बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पूरे मामले में जानकारी मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों मोहल्ला बंबा रोड निवासी एक समुदाय के व्यक्ति ने कथित रूप से अपने 2 वर्षीय बेटे को चंदौसी निवासी दूसरे समुदाय को करीब दो लाख रुपये में बेच दिया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद बहजोई पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। फिलहाल पुलिस को केवल मौखिक शिकायत मिली है, लेकिन आरोप की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि बहजोई निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को चंदौसी में दूसरे समुदाय के परिवार को रकम लेकर बेच दिया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की सुरक्षा और वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।