गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक की मौत
Sambhal News - गंगा एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। यह हादसा बंजरपुरी के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। चालक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरपुरी स्थित अंडरपास के निकट हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम जा घुसी। गुरुवार की सुबह 3:15 बजे करीब गांव बंजरपुरी पर बने अंडरपास के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम जा घुसी। डीसीएम मेरठ से प्रयागराज की ओर जा रही थी। बंजरपुरी के पास चालक को सामने खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और डीसीएम सीधे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन फानन 31 वर्षीय घायल चालक किशनवीर पुत्र पातीराम निवासी गांव खेड़ा भागुर, मनखेड़ा जिला आगरा को तत्काल यूपीडा की एएलएस एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


